Posts

सातवी गोष्टी डुबरबोना में

*मधुबनी जिला पुनर्गठन के बाद सातवें गोष्ठी डुबरबोना में* भारतीय संस्कृति में अवतारों की अपनी एक महत्ता है। सृष्टि को संतुलित करने तथा असंतुलन को दूर करने हेतु अनेक अवतार हुए व होते रहते हैं।         आज उसी अवतार को ढूंढने के लिए दरभंगा उपजोन संयोजक आदरणीय *श्री संपत लाल कलंत्री* एवं मधुबनी जिला युवा संयोजक *श्री सुबोध शास्त्री* ने अपना सातवां गोष्टी खुटौना प्रखंड स्थित डुबरबोना गांव में किया।                   इस गोष्ठी में डुबरबोना के युग निर्माणियों ने अपना बहुमूल्य योगदान देकर महाकाल के योजनाओं में अपनी भागीदारी सुनिश्चित किया ।  उपरोक्त कार्यक्रम की छवि निचे है।                                       *_प्रेषक_*                               *श्री सुबोध शास्त्री*                        ...

शक्ति संवर्धन का बहुत बड़ी उपाय है अखण्ड जप- सम्पत कलंत्री

Image
जिला गायत्री परिवार मधुबनी ने अपने 7 वाॅ स्थापना दिवस 23 नवम्बर को गायत्री शक्तिपीठ लहेरियागंज मधुबनी में 12 घंटे गायत्री महामंत्र अखण्ड जप से प्रारंभ कर दीप महायज्ञ के साथ संपन्न किया। इस दौरान गायत्री परिवार के कई कार्यकर्ताओं ने अपने साहस को दिखाते हुए इतनी ठंढ में भी दूर दूर से आकर गायत्री महामंत्र का जप किया। यह जप का संकल्प गायत्री शक्तिपीठ परिव्राजक सुबोध शास्त्री के माध्यम से प्रातः कालीन 05:20 में किया गया था।                                                     इस बीच जिला समन्वयक श्री संपत कुमार कलंत्री के मार्गदर्शन में,गायत्री परिवार सदस्य श्री देवेंद्र प्रसाद (मुन्ना जी) एवं मुख्य ट्रस्टी श्री बिमल कुमार सिंह की अध्यक्षता में गोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें ट्रस्ट पुनर्गठन , ट्रस्ट विस्तार एवं मंदिर के उपर गेस्ट रुम बनाने का विचार विमर्श किया गया।           इस गोष्ठी में जयनगर के तमाम ट्रस्टी एवं मधुबनी जिले के त...

छठ करते हुए हमारे मुसलमान भाई।

Image

मन को कुविचारों और दूर्भावनाओं से बचाए रखने के लिए आवश्यक है अखण्ड जप- धर्मनाथ झा

Image
 परम पूज्य गुरुदेव एवं माँ गायत्री के सुक्ष्म संरक्षण में खुटौना प्रखण्ड स्थित लौकहा गाँव के मधुबनी जिला समन्वयक आदरणीय श्री संपत कुमार कलंत्री के आवास पर 24 घंटे का अखण्ड गायत्री महामंत्र जप कार्यक्रम का संकल्प 24 अक्टूबर को मधुबनी जिला के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में से एक श्री दशरथ प्रसाद चौधरी ने करवाया एवं अखण्ड जप का पूर्णाहुति पांच कुण्डीय गायत्री महाज्ञ से हुआ ।                              उपरोक्त पूर्णाहुति के कार्यक्रम का टोली नायक एवं मुख्य आचार्य हम सबके मार्गदर्शक परम श्रद्धेय श्री धर्मनाथ झा बाबुजी, उप आचार्य मधुबनी शक्तिपीठ परिव्राजक श्री सुबोध शास्त्री के द्वारा हुआ।                                उक्त कार्यक्रम में मधुबनी जिला के निम्न सभी स्थानों का परिजनों ने अपना अहम योगदान दिया।  डुबरबोना, लौकहा, खुटौना, जयनगर, बेन्नीपट्टी, अरेर, झंझारपुर, लदनियां, आंधराठाढी, धवही, नरहिया, लौकही, मधुबनी,बौरहा एवं नेपाल के अन...

भक्तों को समस्त रोग-शोक से मुक्ति प्रदान करती है माँ कुष्मांडा- सुबोध शास्त्री

Image
  जब सृष्टि का अस्तित्व नहीं था, तब इन्हीं देवी ने ब्रह्मांड की रचना की थी। अतः ये ही सृष्टि की आदि-स्वरूपा, आदिशक्ति हैं। इनका निवास सूर्यमंडल के भीतर के लोक में है। वहाँ निवास कर सकने की क्षमता और शक्ति केवल इन्हीं में है। इनके शरीर की कांति और प्रभा भी सूर्य के समान ही दैदीप्यमान हैं। इनके तेज और प्रकाश से दसों दिशाएँ प्रकाशित हो रही हैं। ब्रह्मांड की सभी वस्तुओं और प्राणियों में अवस्थित तेज इन्हीं की छाया है। माँ की आठ भुजाएँ हैं। अतः ये अष्टभुजा देवी के नाम से भी विख्यात हैं। इनके सात हाथों में क्रमशः कमंडल, धनुष, बाण, कमल-पुष्प, अमृतपूर्ण कलश, चक्र तथा गदा है। आठवें हाथ में सभी सिद्धियों और निधियों को देने वाली जपमाला है। इनका वाहन सिंह है। गायत्री शक्तिपीठ परिव्राजक सुबोध शास्त्री के अनुसार माँ कूष्माण्डा की उपासना से भक्तों के समस्त रोग-शोक मिट जाते हैं। इनकी भक्ति से आयु, यश, बल और आरोग्य की वृद्धि होती है। माँ कूष्माण्डा अत्यल्प सेवा और भक्ति से प्रसन्न होने वाली हैं। यदि मनुष्य सच्चे हृदय से इनका शरणागत बन जाए तो फिर उसे अत्यन्त सुगमता से परम पद की प्राप्ति हो सकती है। ...

मन को अलौकिक शांति प्रदान करती है माँ चंद्रघंटा- सुबोध शास्त्री।

Image
नवरात्र के तीसरे दिन दुर्गाजी के तीसरे रूप चंद्रघंटा देवी के वंदन, पूजन और स्तवन करने का विधान है। इन देवी के मस्तक पर घंटे के आकार का अर्ध चंदंमा विराजमान है इसीलिये इनका नाम चंद्रघंटा पड़ा। इस देवी के दस हाथ माने गए हैं और ये खड्ग आदि विभिन्न अस्त्र और शस्त्र से सुसज्जित हैं।गायत्री शक्तिपीठ परिव्राजक सुबोध शास्त्री का ऐसा मानना है कि देवी के इस रूप की पूजा करने से मन को अलौकिक शांति प्राप्त होती है और इससे न केवल इस लोक में अपितु परलोक में भी परम कल्याण की प्राप्ति होती है। आज शहर के गायत्री शक्तिपीठ लहेरियागंज मधुबनी में परिव्राजकों ने मिलकर माँ की आराधना की, वही शास्त्री जी 09 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक मौन साधना में रह कर माता की पूजा अर्चना करेंगे।